Thursday, 23 April 2020

भूली क्वाटर में गरीबों के बीच खाना बांटने के दौरान दो पक्षों में हुई नोकझोंक और मारपीट

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
                 मारपीट में घायल महिला फगनी देवी 

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका भूली क्वार्टर में बीते बुधवार देर संध्या सरकारी चलंत वाहन से दाल भात लेने के दौरान दो पक्षों में हुई नोकझोंक के बाद मारपीट में एक महिला घायल हो गई है। जिसका ईलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में करवाया गया। इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को पहले पक्ष महिला के पुत्र लतीफ मुंडा उर्फ लाला ने दी है। जानकारी के अनुसार यह विवाद जिला प्रशासन के द्वारा चलन वाहन से गरीबों के बीच खाना लेने मैं आपसी कहासुनी के बाद हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगो ने सबक सिखाने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष के लोगो के साथ मारपीट की। इस संबंध में मारपीट में घायल महिला फगनी देवी ने गुरुवार को बताया कि मैं खाना लेने के लिए सरकारी चलंत वाहन के पास गई थी, मुझे केवल दाल ही दिया गया, भात मांगने के बाद वहीं के कुछ लोगों के द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद मैं यहां से खाली हाथ लौट आई। देर संध्या बुधवार को दर्जनों भूली क्वाटर के ही ऊपरी टोला के रहने वाले लोगों ने इसे लेकर मेरे साथ मारपीट कर दी। जिससे मेरे दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गया। इधर इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि मारपीट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में लगी है, जल्द ही कार्रवाई होगी। वही कांग्रेस प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष समशुद खान ने इस घटना की निंदा करते हुए लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में ऐसे हालात में एकजुटता बनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...