Thursday, 30 April 2020

भाजपा एसटी मोर्चा ने पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने की किया निंदा

                       जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
    भाजपा एसटी मोर्चा मांडू मंडल अध्यक्ष आकाश करमाली


  • असामाजिक तत्वो के अवैध कार्यो की जांच कर हो कारवाई-आकाश


सिरका। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा माण्डू मंडल अध्यक्ष युवा नेतृत्वकर्ता आकाश करमाली ने गुरुवार को प्रेस बयान दिया है। कहा कि कोयलांचल सिरका- अरगड्डा क्षेत्र के दैनिक भास्कर के पत्रकार कलम के सिपाही रविकांत बनर्जी  के द्वारा बीते 26 अप्रैल को गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपति के खबर प्रकाशन के बाद इनकी आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व साजिश करते हुए सोशल मीडिया में बदनाम, अभद्र बाते और इन्हें धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहें हैं। इस घटना की पुरजोर तरीके से घटना की निंदा और विरोध करते हैं। एक ऐसे पत्रकार जो अपने क्षेत्र के जनसमस्याओ को हमेशा उजागर करने कि कोशिश करते हैं। ऐसे भले पत्रकार को कैसे दोषी ठहराया जा सकता है। इन सभी असामाजिक तत्वों के अवैध कार्यो के खिलाफ जांच कर इन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहां कि कोरोना महामारी के इस विपत्ति में देश के लिए और समाज के लिए अपनी सच्ची सेवा प्रथम कतार में खड़े मीडिया कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, प्रशासन, सफाई कर्मी पूरी सच्ची भावना के साथ निभा रहे है। इनका सम्मान हम लोगों की नजर में बढ़ गया है। जिसका मूल कारण इस वैश्विक महामारी में भी अपने आप की परवाह ना करते हुए। हम लोगों के लिए रात दिन काम कर रहे हैं। लोगों को हर जरूरी सेवा मुहैया करा रहे हैं। सुरक्षा के मापदंडों के बारे में भी लगातार प्रेरित कर रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति उचित सलाह लोगों तक घर-घर घूमकर पहुंचा रहे हैं। पूरे क्षेत्र के गली- मोहल्लों, कॉलोनियों की प्रतिदिन सफाई कर अपना दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं। वही मीडिया कर्मी देश और राज्य के पल पल के हालातों के बारे में जोखिम उठाते हुए रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जिससे कि देश के लोग कोरोना के विषय में सकारात्मक अप टू डेट पा सकें और लोगों के बीच एक नई ऊर्जा का संचार हो सके। लोगों तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में मीडिया का भी बहुत बड़ा रोल है। जिसे इस दुख की घड़ी में अपने कार्य के लिए जाना जा रहा है। जबकि दूसरी ओर अरगड्डा क्षेत्र में गरीब असहाय के आवाज को अपने कलम से लेखन करने वाले पत्रकारो को अफवाह बता, फैसबुक पर मैसेज फैला कर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जिसका मुख्य कारण इनकी बढ़ती लोकप्रियता और निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करना है। इनके लेखन से लगातार अरगड्डा-सिरका, ग्रामीण क्षेत्र टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, ठाकुर गोड़ा, मुंडा गोड़ा, बुढ़ारीबागी, हेसला बेदिया टोला, करमाली टोला, मनुवां, फुलसराय के ऊपर टोला, नीचे टोला, कैला टोंगरी जैसे कई टोला क्षेत्रों में प्रेरणा की ज्योत जालाए भी है। पत्रकारों द्वारा लोकहित में आदिवासी, हरिजन बहुल क्षेत्रों को सुरक्षित और सतर्क बनाने के लिए लोगों से मिलकर इन्हें इस महामारी से बचाव के विषय में बताया जा रहा है। किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी परिवार को खाद्य सामग्री की जरूरत पड़ने पर प्रतिनिधियों, अधिकारियों की इसकी सूचना लेखन से देकर उनकी दिक्कतों को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जो काफी सराहनीय है। हम सभी आने वाले समय में अपने गांव को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए मीडिया के रोल को कभी भूल नहीं सकते। अगर वे नहीं होंगे तो छोटे गांव से लेकर टोलो, मोहल्लों तक के दिक्कत और परेशानियों के बारे में राजतंत्र कभी नहीं जान पाएगा। इसलिए इसे लेकर आने वाले दिनों में अपने क्षेत्र के अच्छे पत्रकारों को सम्मानित कर इनके वचनों से हम सभी प्रेरित होंगे। इसे लेकर आगे और भी ग्रामीण स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी। जिससे कि जनमानस के आवाज के दम घोटने वालों को ऊपर सकारात्मक और ठोस कार्रवाई हो सके।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...