Monday, 20 April 2020

कोविड 19 के लॉकडाउन में 35 हज़ार जरूरत मंद लोगो को अभी तक भोजन खिलाया

जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

सोमवार को दहेज मुक्त झारखंड और राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संयुक्त तत्वाधान में 2500 जरूरत मंद लोगों को खिचड़ी  खिलाया गया। इस दौरान भोजन कार्य में जुटे लोगों ने पूरा सेवन्ता बस्ती, बरवा टोला,करमाली टोला, रविदाश टोला, तुरी टोला,और राह चलते लोगों को अन्य स्थानों पर राहगीरों के बीच भोजन कराया। इस अवसर में दहेज मुक्त झारखंड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संरक्षक अनु सिन्हा और डॉ.अनिल कुमार नईसराय हॉस्पिटल के CMO ,गया प्रसाद रॉय,जिला अध्यक्ष कबीर क्याल, नीरज मंडल ,कुणाल मोदी ,मंटू कुमार ,संतोष विश्वाश,तानिया कुनार,अंकित सिंह सिम्मी आचार्य,शशि साव, पवन कुमार, सुनील साव, रिशु साव इन सब ने मिलकर भोजन वितरण किया। हमारी संगठन को  रांची रोड स्थित होटल पंचवटी के संचालक विक्रांत कुमार ने हमारी संगठन को अपना किचन सौंप दिया है और हमारे संगठन को रामगढ़ की जनता अन्नदाता के रूप में हमें अन्नदान कर रही है उसी अन्न को हम लोग भोजन के रूप में तैयार कर जरूरतमंद लोगों को गांव गांव जाकर सामाजिक दूरी को देखते हुए हमारी संगठन भोजन वितरण कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...