जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगड्डा चाड़ी मोहल्ला में नाली जाम का दृश्य
अरगड्डा चाड़ी मोहल्ला में नाली जाम का दृश्य
नप के अरगडा वार्ड 13 चाड़ी मोहल्ला में नाली अवरोध के कारण नाली जाम समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने नगर परिषद रामगढ़ को पत्र भेजा है। इसमें ग्रामीणों ने कहा है कि अरगड्डा चाड़ी मोहल्ला में 5 फीट चौड़ा 5 फीट बड़ा नाला बनाया गया है। जिसे किसी के द्वारा पत्थर, मिट्टी डालकर जाम कर दिया गया है। पानी रुकने से गंभीर बीमारियों की बढ़ने का संभावना उत्पन्न हो गई है। इस समस्या से निदान के लिए सहयोग करने की अपील की है। इसकी प्रतिलिपि नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड 13 पार्षद को भी दी है। मांग करने वालों में ग्रामीण रंजीत कुमार, इबरार अंसारी, मोहम्मद दिलदार, सोनू अंसारी, गुड्डू अंसारी, आसिफ अंसारी, रफीक, मोहम्मद नौशाद, गुलजार, प्रभु कुमार, शुभम दीप, एच. पासवान आदि शामिल है।

No comments:
Post a Comment