Friday, 24 April 2020

थैलेसीमिया, डायलिसिस सहित इमरजेंसी सेवाओं के लिए अब लोगों को नहीं जाना होगा रिम्स- ममता देवी

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन


  • एक वक्त में 200 यूनिट तक ब्लड स्टोर कर सकेगा ब्लड बैंक


रामगढ़ ब्लड बैंक की शुरुआत होना रामगढ़ के लिए एक बड़ी सफलता है। इसके कारण अब रामगढ़ जिला एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे वैसे बच्चे जोकि थैलेसीमिया से पीड़ित है, जिन व्यक्तियों का डायलिसिस होता है अथवा कई बार आकस्मिक दुर्घटना होने के कारण इमरजेंसी सेवाओं के लिए रिम्स अथवा अन्य ब्लड बैंकों से संपर्क नहीं करना पड़ेगा। ऐसा रामगढ़ विधायक  ममता देवी ने रामगढ़ सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के उद्घाटन के दौरान शुक्रवार को कहीं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए। प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि रामगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि अब रामगढ़ जिले वासियों सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में रह रहे लोगों को ब्लड के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लोगों को ब्लड बैंक एवं रक्तदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोग रक्तदान करें एवं जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।उद्घाटन के दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी ने स्वयं भी रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनका स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें हिमोग्लोबिन कम होने के कारण उन्हें रक्तदान करने की अनुमति नहीं दी गई। गौरतलब हो कि रामगढ़ जिला स्थित सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए ब्लड बैंक में एक वक्त में 200 यूनिट तक ब्लड को स्टोर किया जा सकता है। जिसे जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन के दौरान आज कई लोगों ने रक्तदान भी किया।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...