Friday, 17 April 2020

अरगड्डा में दुकान का ताला तोड़ आलू, प्याज, चावल, दाल की हुई चोरी

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
अरगड्डा जीएम ऑफिस चोरी गए दुकान के समक्ष खड़ा दुकानदार बीरु शर्मा

रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा जीएम ऑफिस चौराहे पर बीती रात गुरुवार को लगभग 12 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा बीरु जनरल स्टोर दुकान का ताला तोड़ दिया गया। जिसके बाद यहां रखें खाने-पीने के सामानों में चावल, प्याज, आलू, दाल, बिस्किट, मिक्चर की बोरी और पैकेट लेकर बदमाश फरार हो गए। इसकी सूचना लोगों के द्वारा दुकानदार बीरु शर्मा को मोबाइल द्वारा दी गई। इसके बाद दुकानदार बीरु शर्मा गुरुवार रात ही भागते हुए दुकान पहुंचे और अपने दुकान से चोरी गए सामान की खोजबीन करने लगे। खोजबीन करने के दौरान दुकान के पीछे जंगली झाड़ियों के बीच एक पैकेट आलू, 20 केजी प्याज बरामद किया गया। इस संबंध में दुकानदार बीरु शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मेरे दुकान से तीन बोरी आलू, एक बोरी पियाज  4 पैकेट 10 केजी के चावल, 6 पैकेट के बिस्किट और मिक्सचर, चीनी 10 केजी, मसूर- राहर दाल 8 केजी जैसे चोरी हो गई है। जिसकी कुल कीमत लगभग दस हजार आंका है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। वही अरगड्डा जीएम ऑफिस में चोरी की खबर शुक्रवार को चौक पर फैली तो लोग अचंभित हो गए हैं की दुकान से जरूरत और खानपान की चीजें अज्ञात चोर ले भागे हैं। लोगो में चर्चा चली कि लॉकडाउन के कारण बदमाश अपने पेट को भरने के लिए इस प्रकार की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...