Monday, 20 April 2020

टेहराटाड़ ग्रामीणों द्वारा चोर के संदेह पर एक व्यक्ति की पिटाई मामले ने पकड़ा तुल

                   जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत


  •  मामले को लेकर हजारीबाग एसपी गिद्दी थाना पहुँचे, हिरासत में लिए गए चारो से हुई पूछताछ 


 गिद्दी क्षेत्र के टेहराटाड़ बस्ती के समीप ग्रामीणों ने बीती रात्रि एक संदिग्ध को चोर समझकर पिटाई की थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद गिद्दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने ले आई । जिसे बाद में पुलिस ने विक्षिप्त करार देकर छोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पतरातू जयनगर (रामगढ ) का रहने वाला है, जो अपने रिश्तेदार के यहां पछाड़ी आया हुआ था। वही गिद्दी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । मामले की गंभीरता को लेकर सोमवार को हजारीबाग एसपी मयूर पटेल गिद्दी थाने पहुंचे। और उन्होंने इससे संबंधित जांच पड़ताल की और पकड़े गए लोगों से भी पूछताछ किया।  आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भ्रम पर लोगों को ध्यान नहीं देने की अपील की और किसी भी कानून को अपने हाथ में लेने से मना किया ।इधर ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में बताया गया  कि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है । उनमें से 2 लोग शिशु मंदिर टेहराटाड़ में गार्ड का काम करते हैं। बीती रात्रि तीन लोगों के द्वारा स्कूल का ताला  तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। जिसकी आवाज सुनकर दोनों गार्ड गेट के पास पहुंचे। इसे देख 2 लोग भाग गए। जबकि एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...