Tuesday, 14 April 2020

सिरका वार्ड 16 में जरूरतमंदों के बीच हुआ भोजन वितरण

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
          सिरका में भोजन गाड़ी के समीप खड़े लोग 
  
नगर परिषद रामगढ़ के सिरका वार्ड 16 में मंगलवार को जिला प्रशासन के भोजन आपके द्वार वाहन के द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन के रुप में पूड़ी, सब्जी का वितरण किया गया। इस दौरान भोजन लेने के चक्कर में काफी भीड़ हो गई। वही इस संबंध में पार्षद 16 गणेश पासवान ने बताया कि लोगों को दूरी बनाकर भोजन लेने के बारे में बताया गया। साथ ही वार्ड में बारी आने के बाद भोजन वाहन से लगभग 500 लोगों को एक दिन में भोजन दिया जाता है। वही भोजन की सूचना मिलने के बाद सिरका बालमंडली, बैंक कॉलोनी के आस-पास प्रतिदिन मजदूरी कर कमाने खाने वाले परिवार के लोग भोजन वाहन की ओर पहुंचने लगे। जिसके बाद भीड़ पर संतुलन बनाने के लिए भोजन गाड़ी आगे की ओर चली गई।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...