Thursday, 16 April 2020

अरगड्डा गुरुवारी बाजार में लोगों ने लॉकडाउन का नहीं किया पालन पूरे बाजार में कम दूरी बना भीड़-भाड़ के बीच बाजार की गई

             जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगडा गुरुवारी बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन करते लोग

पूरे राज्य मेंं दो दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर दूसरी बार लॉकडाउन का आह्वान कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद अरगडा के लोग गुरुवार को बाजार में लॉकडाउन  का उल्लंघन करते देखे गए। यहां के बाजार में और दिनों की भांति इस बार सुबह से ही काफी भीड़ रही। लोगों ने सब्जी की खरीदारी करने के लिए दूरी का पालन नहीं किया। कई लोगों ने तो अपने मुंह पर मास्क भी नहीं लगा रखे थे। भीड़-भाड़ के कारण बाजार अस्त व्यस्त रहा। यहां बाजार को देखते हुए भी किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। यहां के लोग अब भी कोरोना महामारी को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। लॉकडाउन अरगडा में पूरी तरह बाजार में भीड़भाड़ के साथ बेअसर रहा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...