Friday, 24 April 2020

ज्ञान महिला समिति द्वारा 11 सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/ तपन


 ज्ञान महिला समिति के द्वारा छावनी परिषद के 11 सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी संजय जयसवाल ने किया। संचालन शंकर वर्मा ने किया ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि इस लॉकडाउन मैं सफाई कर्मी अपनी जान की ना परवाह करके हर वार्ड हर मोहल्ला सफाई कर रहे हैं बाकी हम सब का परिवार बीमारी से दूर रहे और स्वस्थ रहें इसी क्रम में ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल छावनी परिषद कैंट बोर्ड के सफाई कर्मी को माला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही अनाज भी दी गई उसके बाद सफाई कर्मी के पाव को खुद विनोद जायसवाल ने धोया और प्रणाम कर कुछ रुपए देकर सम्मानित कर उनके हौसले को सलाम किया सफाई कर्मियों ने कहा कि ऐसा सम्मान अभी तक किसी ने नहीं दिया था जो आज ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने दिया है साथ ही सौदागर मोहल्ला के वासी ने भी ताली बजाकर हम सफाई कर्मी का हौसले को बुलंद करने का काम किया है आजीवन नहीं भुला पाएंगे इस नेक कार्य में समाजसेवी संजय जयसवाल शंकर वर्मा नरेश वर्मा ने समिति के कार्य को सहारा ना करते हुए ज्ञान महिला समिति को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अरविंद सोनी, चंदन ठाकुर, आनंद जायसवाल, संजय अग्रवाल, अनूप सोनी साथ ही सौदागर मोहल्ला के समाजसेवियों के द्वारा स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...