Tuesday, 14 April 2020

लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग हेतु बैंकों के लिए जारी किए गए विशेष दिशा निर्देश

                   जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन


  • सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा अनिवार्य रूप से पालन

कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने एवं इसके उपचार हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार बैंकों में पासबुक अपडेट करने का कार्य यथासंभव रूप से अभी ना किया जाए। इससे संबंधित सूचना बैंकों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए व लोगों को भी इसके बारे में जागरूक व अवगत कराया जाए।राशि निकासी के लिए आए लोगों को बैंक द्वारा टोकन नंबर उपलब्ध कराया जाए। टोकन नंबर के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंक्ति वार लोगों के खड़े रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वर्तमान में सभी बैंकों में सुरक्षा व विधि व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। महिला जनधन खातों में हाल में ₹500 की जमा की गई राशि के संबंध में लोगों को यह भी जागरूक किया जाए कि यह राशि उनके खाते में ही रहेगी यदि आवश्यकता नहीं हो तो वे बाद में भी इस राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोगों में यह भ्रांतियां है कि तुरंत राशि नहीं निकाले जाने से यह पैसा वापस चला जाएगा। यह पूरी तरह से असत्य है लोगों को इस बारे में बताया व जागरूक किया जाए। यदि किसी बैंक में किसी के द्वारा अव्यवस्था पैदा की जाती है तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर एफ आई आर दर्ज की जाए।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...