जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
सिरका खुली खदान से ऊपर जोखिम उठा कोयला ले भागते कई लोग
सीसीएल सिरका खुली खदान से कोयला चोरी करते दर्जनों लोग
रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका खुली खदान के एक नंबर क्वायरी से प्रतिदिन हजारों टन कोयला दर्जनों लोगों के द्वारा चोरी कर लिया जा रहा है। जिसे रोकने में सीसीएल स्वयं असफल होता जा रहा है। बीते कई दिनों से सीसीएल सिरका खुली खदान में ऊपरी छोर से और रास्तों से कोयला चुराने वालों का हुजूम उमड़ रहा है। दर्जनों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा खदान के अंदर जोखिम उठाते हुए आ जाते हैं। इसके बाद खदान के खतरनाक जगहो से कोयला ढूंढने का काम करने लगते हैं। इसके लिए कोयला निकालने वाले अपने हाथों में गैंता,कोड़ी, शांवल लेकर आते हैं। यह नजारा यहां आकर देखा जा सकता है। काफी खतरनाक परिस्थिति में कोयला निकालने के बाद लोग अपने टोकरी, झोड़ो और बोरों में कोयला टुकड़ों को भरकर सरो पर उठाकर खदान से बाहर निकलते है। इससे सीसीएल को हजारों की क्षति हो रही है। जबकि कोयला चुन-चुन कर ले भागने का यह नजारा भयंकर दुर्घटना को आमंत्रित करने वाला है। इधर सूचना मिलने के बाद सीसीएल सुरक्षा विभाग भी चंद गार्डों के साथ इस भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश भी करता है। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं। कई बार सीसीएल सुरक्षा प्रहरियों के साथ कोयला चुराने आए लोगो की नोकझोंक और झड़प भी हो चुंकी है। जिसके बाद मामला पुलिस के पास भी पहुंचा, लेकिन कोयला चोरी बंद करने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनी है। इसका परिणाम यह हुआ कि सुबह और रात किसी भी भय के कोयला चोरी करने वाले सिरका खुली खदान के अंदर घुस जाया कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment