Tuesday, 14 April 2020

लॉकडाउन के पहले चरण में लगभग 15 हजार लोगों ने किया भोजन

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

 कोरोना जैसे महामारी लगातार पूरे राज्य  व देश में पैर फैलाए जाने के दौरान केंद्र सरकार द्वारा 21 दिनों का  लॉक डाउन का घोषणा किए जाने के बाद से ही क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में समाजसेवियों द्वारा गरीब लाचार व बेबस लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जहां बरकाकाना ओपी परिसर के समीप सामुदायिक पुलिसिया किचन का निर्माण कर अब तक लगभग 7000 लोगों  को भोजन कराया गया। इस संबंध में बरकाकाना ओपी प्रभारी हर नारायण शाह ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न वर्ग के प्रबुद्ध लोगों द्वारा सामुदायिक किचन में अपना योगदान कर लगातार क्षेत्र के गरीब असहाय व लाचार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है।  जिस तरह क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों का सहयोग मिलता रहा तो दूसरे चरण के लॉकडाउन में भी सामुदायिक किचन को लगातार चलाने का प्रयास किया जाएगा।  आशा करता हूं कि दूसरे चरण में भी क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों द्वारा सहयोग कर क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों का भोजन कराने में अपना सहयोग करेंगे। वहीं दूसरी और छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 में सिख समुदाय के लोगों द्वारा लगातार 12 दिनों से क्षेत्र के लगभग  5000 गरीब तबके के लोगों को भोजन का पैकेट वितरण किया गया। सिख समुदाय के लोगों में कई समाजसेवी व अनमोल सिंह, अनिल नायक की उपस्थिति में भोजन का पैकेट वितरण किया गया। इसके साथ ही अनिल नायक द्वारा बताया गया कि दूसरे चरण में भी सिख समुदाय के लोगों द्वारा गरीब तबके के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...