Saturday, 25 April 2020

नगर परिषद ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अभियान चलाया

             जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगडा श्रमिक स्टेडियम के समीप नप अधिकारी अभियान चलाते हुए 

अरगड्डा में लॉकडाउन की अवधि तक लगने वाले सब्जी बाजार मैं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन को लेकर शनिवार को नगर परिषद रामगढ़ ने अभियान चलाया। अवसर पर नगर परिषद के अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को श्रमिक मैदान में दुकानों में दूरी और साफ-सफाई बनाकर सामान बेचने की अपील की। इस संबंध में नगर परिषद मैनेजर किरण गलोरिया ने बताया कि लॉकडाउन का पालन और श्रमिक मैदान में रविवार, शनिवार, गुरुवार के हाट के लगने के लिए लगभग एक सौ सब्जी विक्रेताओं को चिन्हित किया गया है। जिन्हें व्यवस्थित ढंग से अपनी दुकान लगाने के बारे में बतलाया गया। मौके पर नप सिटी मैनेजर किरण ग्लोरिया, संजय कुमार विश्वकर्मा, अनुराग कुमार, रहमान अंसारी, महेश कुमार, समाजसेवी नीरज पासवान, नप जमादार अलिफ अंसारी समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...