Tuesday, 21 April 2020

अरगड्डा चेकनाका पर लॉकडाउन को लेकर जांच तेज

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
       अरगड्डा चेकनाका पर जांच करते पुलिसकर्मी व अन्य

कोरोना महामारी से सावधानी और लॉकडाउन को लेकर मंगलवार से अरगड्डा जीएम ऑफिस चेकपोस्ट पर  गिद्दी पुलिस, प्रखंड कर्मचारी व होमगार्ड के जवान दोपहिया, चार पहिया वाहनों की जांच में लगे हैं। इस  दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनेटायजर, जरूरी काम से ही बाहर निकलने का भी संदेश दे रहे है। बेवजह घूम रहे लोगों को चेकपोस्ट से वापस घर की ओर भेजा जा रहा है। मौके पर डाड़ी प्रखंड के प्रकाश, मुन्ना, सतीश, गिद्दी पुलिस एएसआई रामू महतो समेत होमगार्ड जवान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...