Monday, 27 April 2020

सीसीएल द्वारा सिरका और अरगडा मुख्य सड़क को किया गया सैनिटाइज

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगड्डा कांलोनी में सीसीएल ट्रक सैनिटाइजर छिड़काव करता हुआ

सीसीएल सिरका स्थानीय प्रबंधन के द्वारा सोमवार को शनिचर बाजार सिरका, बाल मंडली, अरगड्डा सुभाष नगर, ऑफिसर कॉलोनी आदि क्षेत्रों के मुख्य सड़कों को ट्रक में लगे सैनिटाइजर सिस्टम के द्वारा छिड़काव किया गया। इस दौरान इस कार्य में लगे सीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने सावधानी बरतते हुए मुख्य सड़कों को खासतौर पर सैनिटाइज कर स्वच्छ बनाया। मौके पर सीसीएल अधिकारी संजय कुमार, वीके जायसवाल, मोहन सिंह, रामशरण, कृष्णा महतो, शाहनवाज, असलम, रामकुमार, साकिर समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...