जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
हेसला में एक दिवसीय भूख हड़ताल करते एक्टू कार्यकर्तागण
हेसला में एक्टू यूनियन के द्वारा रविवार को प्रवासी मजदूरों की खैरियत और मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की गई। इसका नेतृत्व जिला रामगढ़ एक्टू जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बेदिया ने की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों को सकुशल वापसी के लिए विशेष परिवहन की व्यवस्था करें। पुलिस की दमन पर रोक लगाए। मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा गारंटी दे, सभी को वेतन मिले। लॉकडाउन की वजह से घरों में बैठे मजदूरों को दस हजार राशि तक की सब्सिडी भुगतान हो आदि मांगे रखी गई है। भूख हड़ताल के साथ लॉकडाउन का नियम का पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंस बनाने की भी बात कही। मौके पर छोटन मुंडा, मनोज मुंडा, आलोक ठाकुर, इत्तेफाक खान, सरयू बेदिया, लाल कुमार बेदिया, मोदी बेदिया, देवनारायण बेदिया, छोटेलाल बेदिया आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment