सिरका के पत्रकार सह ईरा के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी पर बीते दिन गरीबों की मदद करने वाले खबर प्रकाशन के बाद कुछ लोगों के द्वारा इन्हें बदनाम करने की साजिश सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर की जा रही है। जिसे ईरा पत्रकार संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बातें इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर और प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने सोमवार को एक साथ कहीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है, जो लोगों की सेवाभाव से लगातार इस कोरोना महामारी के समय अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। सिरका के पत्रकार रविकांत बनर्जी हमेशा समाज के लिए कार्य करते आए हैं। इनकी सच्चाई छापने वाली खबर पर इन्हें डराने, धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिसका संगठन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद पूरे देश में पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। साथ ही मांग करते हुए कहा कि पत्रकार को कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में बदनाम करने का साजिश नहीं कर सकता है। ऐसे गलत लोगों को इनकी खुद की करनी, चरित्र और बीते हुए कल की छानबीन कर इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। कहां की ईरा परिवार हमेशा से ही राज्य सहित पूरे देश में असहाय, जरूरतमंदों को अपनी सेवा चरणबद्ध तरीके से देते आया है। पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों से संगठन इस पर ध्यान रखे हुए हैं और इसे लेकर एक वृहद अभियान चलाने के लिए प्रयासरत है। सभी विभिन्न चैनलों, मैगजीन, अखबारों के पत्रकारों से ईरा अपील करती है कि पत्रकारों के अधिकारों और आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन के साथ खड़े हो। जिससे पत्रकारों की आवाज को और भी ठोस तरीके से सरकार के बीच रखा जा सके। उन्होंने कहा कि ईरा पत्रकार संगठन लगातार राज्य के ऐसे पत्रकारों पर भी नजर रखे हुए हैं, जो इसका मुखौटा पहनकर अच्छे और ईमानदार, स्वच्छ, पत्रकारों पर ही आघात पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर इन पर संगठन कार्रवाई के लिए खाका तैयार कर रही है। ईरा के सदस्य इस कोरोना महामारी की विपत्ति में भी अपना दायित्व निर्वाहन करने के लिए समाज के हर दबे, कुचले वर्गों तक पहुंच रहे हैं। इनके संदेशों, समस्याओं, जरूरतों को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ सरकार के द्वारा लागू लॉकडाउन के विषय में भी लोगों को जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। जिससे लोग जागरूक होकर करोना महामारी से अपना बचाव कर सकें। ईरा राज्य सहित पूरे देशवासियों से यह अपील करती है कि इस संकट की घड़ी में आप सभी घरों में रहे, स्वस्थ रहे, निरोग रहे और समाज को इस महामारी से बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान करें। आवश्यक जरूरत को पूरा करने के लिए भी प्रशासनिक योद्धा लगे हुए हैं। जिनसे आम जनता संपर्क साध अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। ईरा परिवार ने कोरोना महामारी के इस जंग में शामिल पत्रकारों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों की सेवाभाव का सम्मान करती है। साथ ही पत्रकारों को भी स्वास्थ और जीवन बीमा के लिए सरकार से देने की मांग करती है।आने -वाले दिनों में ईरा इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री, डीजीपी से मिलकर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मांग करेगा।


No comments:
Post a Comment