जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
शनिवार को भी इस दुख के घड़ी में COVID-19 से फैले भयंकर महामारी के कारण लोकडाउन को देखते हुए दहेज मुक्त झारखण्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संरक्षक अन्नु सिन्हा और राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिला अध्यक्ष कबीर क्याल के नेतृत्व में आज रामगढ़ ,सांडी न्यू भारत कॉलोनी और कोयला डिपो, विभिन्न छेत्रो में सामाजिक दूरी को देखते हुए खिचड़ी का वितरण किया गया,आज हमारे साथ रामगढ SDO अनंत कुमार ने साथ रह कर खिचड़ी वितरण किया और हमारे संगठन को धन्यवाद दिया और सभी कार्यकर्ता को होंसला दिया,,दहेज मुक्त झारखण्ड और मानवाधिकार पूरे टीम को होटल पंचवटी के मालिक विक्रांत कुमार जी ने अपना किचेन सौप दिया ,संरक्षक अन्नू सिन्हा ने कहा की जरूरतमंद लोगों को हम भोजन लगातार लोग डाउन में पहुंचाते रहेंगे। समाज सेवी सोनू साव जी का कहना है की कोरोना जैसी महामारी में लॉक डाउन होने पर मजदूर कही काम पर नही जा पा रहे है,इसलिए यह पेट भरने का काम दहेज मुक्त झारखण्ड़ और मानवाधिकार की टीम लगातार करते आ रही इसके लिए मैं इनके टीम को धन्यवाद देता हूँ।, दहेज मुक्त झारखण्ड के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय प्रसाद, ने कहा की टीम इस दुःख की घड़ी में जनता के साथ है हमलोग यह काम जो शुरू किए है यह अभी लगातार चलेगा, हमलोग जरूरत मंद लोगो के बीच गांव गांव जाकर भोजन वितरण कर रहे है ,इस कार्यक्रम में रवि मिश्रा , अरबिंद मेहता ,कुणाल मोदी, अंकित सिंह,मंटू कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment