Saturday, 11 April 2020

शादीशुदा महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

                      जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
                शव का पंचनामा करते ओपी प्रभारी 

बरकाकाना क्षेत्र के नया नगर सीसीएल कॉलोनी निवासी सूरजमल अग्रवाल की शादीशुदा पुत्री दीपा देवी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार लगभग 10 वर्ष पहले उसका विवाह काशीपुर, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में मुकेश अग्रवाल से हुआ। इनके दो बच्चे हैं। कुछ वर्ष पहले ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर शोभा दोनों बच्चों समेत मायके में रहने लगी। प्रताड़ना को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि शोभा लंबे समय से तनाव में थी। शनिवार की सुबह छह बजे वह घर से बाहर निकली। काफी देर घर के बाहर कुएं के समीप उसका चप्पल मिली। कुएं में देखने पर शोभा देवी का शव पानी में था। मामले की जानकारी मृतका के पति को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...