Saturday, 11 April 2020

गरीबों के राशन की कटौती करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करे जिला प्रशासन - महेन्द्र पाठक

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह झारखंड राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक खाद आपूर्ति सचिव श्री अरुण कुमार सिंह को पत्र लिखकर गरीबों की राशन कटौती करने वाले जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है । जीसकी सुचना माँडू बीडीओ को भी दिया है । उन्होंने कहा कि शनिवार को मांडू प्रखंड के कुजु दक्षिणी पंचायत के लकड़ी गेट, 10 नंबर, 9 नंबर, 6 नंबर धौडा  सहित कई गांवों में अपने तरफ से गरीबों को खाद्य सामग्री मुहैया कराने के दौरान लोगों ने बताया की अंत्योदय योजना का 35 किलो अनाज की जगह मात्र 30  किलो, खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति 5 किलो की जगह मात्र 4 किलो अनाज दिया जा रहा है । जबकि सरकार के द्वारा घोषणा किया गया है । अप्रैल एवं मई माह की राशन एक साथ दिया जाएगा ।  जिनके पास कार्ड नहीं है उन लोगों को भी राशन मुहैया कराई जाएगी । लेकिन अभी तक एक महीना का ही राशन वह भी चोरी के साथ लोगों को दिया जा रहा है ।  जिनके पास  कार्ड नहीं है उनको भी अभी तक नहीं दिया गया है । इसीलिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री  सर्व दलीय बैठक के दौरान भी बातें रखी गई थी ,कि सरकार के द्वारा घोषित जो भी योजनाएं हैं उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निगरानी की जरूरत है । इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला प्रशासन से मांग करती है कि जिले के अंदर जो भी जन वितरण प्रणाली की दुकानदार राशन की कटौती कर रहे हैं ।उन पर कार्रवाई करें ।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...