Saturday, 11 April 2020

पतरातू के कोतो में संचालित एक निजी क्लीनिक को प्रशासन ने किया सील

               जिला रामगढ़/पतरातू रिपोर्ट तपन

पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो में संचालित एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन ने बीते शुक्रवार को सील कर दिया गया है। अस्पताल के कर्मियों को होम क्वारंटाइन के तहत बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया गया है। साथ ही क्लिीनिक के अंदर किसी के भी प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस अस्पताल के चिकित्सक द्वारा बोकारो में कोरोना वायरस से हुए वृद्ध की मौत के पूर्व गोमिया के किसी प्राइवेट क्लिीनिक में इलाज किए जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। गुरुवार की रात्रि प्रशासन के अधिकारियों ने क्लिीनिक पहुंचकर यहां कार्य करने वाले चार लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। इससे पूर्व पतरातू के चिकित्सा प्रभारी द्वारा इन सभी चार कर्मियों की प्राथमिक जांच की गई है। इस संबंध में पतरातू सीओ निर्भय कुमार ने बताया कि अस्पताल में कई बाहर के मरीज भी आते-जाते रहते हैं। इसी वजह से अस्पताल कर्मियों को होम क्वारंटाइन के तहत रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...