जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
आदिवासी जनपरिषद नेता शत्रुधन बेदिया
थाना गिद्दी क्षेत्र के छोटकीटोंगी निवासी आदिवासी जन परिषद के जिला रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया को बीते 30 अप्रैल को छोटकीटोंगी से अरगड्डा जाने के क्रम में पड़ारुनाला सड़क पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रोककर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से ही आदिवासी समाज में हलचल व्याप्त है। इसे लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक भी किया। इस संबंध में भुक्तभोगी आदिवासी नेता शत्रुधन बेदिया ने शनिवार को बताया कि हम सभी ग्रामीणों ने कुछ दिनों पूर्व एक बदमाश को गिद्दी पुलिस के हवाले किया था। जिसकी जांच पड़ताल के बाद गिद्दी पुलिस ने दो ट्रक चोरी का भंडाफोड़ किया था। उन्होंने बताया कि 1 मई को असामाजिक तत्वों ने पुनः मेरे भतीजे पिंटू बेदिया को भी मारने की धमकी दी है। जिससे हम सभी काफी सहमे हुए हैं। घटना की सूचना 30 अप्रैल को ही गिद्दी पुलिस को दे दी गई थी। इधर उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कुछ दिनों पूर्व असामाजिक तत्वों के खिलाफ उन्होंने बयान भी दिया था। जिसके बाद यह घटना घटी है। जो जांच का विषय है। इधर मामले को लेकर गिद्दी पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। इस संबंध में गिद्दी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी।

No comments:
Post a Comment