Saturday, 2 May 2020

आदिवासी जनपरिषद ने जिला रामगढ़ प्रभारी को धमकी देने की कड़े शब्दों में की निंदा, दोषियों पर हो कार्रवाई, नहीं तो होगा आंदोलन

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
     आदिवासी जनपरिषद केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा

आदिवासी जनपरिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुण्डा ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर आदिवासी जनपरिषद के जिला संगठन रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया को धमकी मिलने पर कड़ी शब्दों में निंदा की है। पत्र में आदिवासी नेता प्रेम शाही मुण्डा ने कहा है कि बीते दिनों गरीब, असहाय, प्लास्टिक दंपति की मदद और समस्या से जुड़ी खबर यहां के स्थानीय सिरका पत्रकार के द्वारा प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद आदिवासी जन परिषद के जिला रामगढ़ संगठन प्रभारी शत्रुधन बेदिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके तुरंत बाद असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी मिलना बहुत ही निंदनीय है। कहां की माफिया तत्व, दलाल, असामाजिक तत्वों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जो बहुत ही गंभीर मामला है। यदि किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस मामले को गिद्दी थाना प्रभारी को भी लिखित रूप में भुक्तभोगी ने दिया है। जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो जिला हजारीबाग एसपी और डीजीपी को संगठन ज्ञापन सौंपेगा। इसके साथ ही आदिवासी जनपरिषद ने सरकार से मांग किया है कि पत्रकारों और आदिवासी जन परिषद प्रतिनिधि को धमकी और बदनाम करने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करें। अन्यथा आदिवासी जन परिषद सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...