जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
जीएम ऑफिस चौक पर जागरूकता अभियान चलाते एनएसएस कार्यकर्तागण
जुबली कॉलेज भुरकुंडा के राष्ट्रीय सेवा योजना (विनोबा भावे यूनिवर्सिटी) यूनिट दो के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एलएमबी गिद्दी ए हाई स्कूल के प्राचार्य सह समाजसेवी उदय शंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में अरगड्डा जीएम ऑफिस और इंदिरा चौक पर कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एनएसएस सदस्य राबिया प्रवीण जुबली कॉलेज और सीएन कॉलेज शालिनी सिंह ने सड़कों पर रंगोली, पेंटिंग बनाकर कोरोना हारेगा भारत जीतेगा कोरोना को हराने के लिए दूरी बनाए जैसे श्लोक भी उकेरे गए। इस संबंध में एलएमबी प्राचार्य सह समाजसेवी उदय शंकर भट्टाचार्य ने बताया कि जुबली कॉलेज एनएसएस दो यूनिट के प्रमुख डाक्टर अर्जुन मित्रा के निर्देश पर अरगड्डा क्षेत्र के विभिन्न टोलो, मोहल्लों में एनएसएस कार्यकर्ता प्रशासन के मदद से घूम- घूमकर ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर बांटे और साफ सफाई स्वच्छता के प्रति नुक्कड़ नाटक से जागरूक कर कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने एनएसएस कार्यकर्ता राबिया परवीन को खास तौर पर धन्यवाद भी दिया कि इस कड़ाके की धूप में रोजा रखते हुए भी इस सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। वही जीएम ऑफिस में सामाजिक कार्यकर्ता देवनारायण बेदिया और अरगड्डा इंदिरा चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह, राजू पटेल आदि ने एनएसएस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।


No comments:
Post a Comment