Saturday, 2 May 2020

यूकोवयू ने मजदूर दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
      सिरका में मजदूर दिवस मनाते यूकोवयू के सदस्य 

कोयलांचल अरगड्डा -सिरका, जीएम ऑफिस समेत आस-पास मजदूर दिवस विभिन्न संगठनों ने सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर मनाया। इसी कड़ी में यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के अरगड्डा क्षेत्र सहसचिव कॉमरेड सुशील कुमार सिन्हा के द्वारा सिरका यूनियन कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। इसके बाद चार शहीद मजदूरो के प्रतिमा के समक्ष सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अवसर पर सभी कर्मियों ने काम करने के दौरान शहीद मजदूर साथियों के प्रति आत्माशांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। कॉमरेड सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि सिरका में भी चार मजदूरों ने 1973 के दशक में अपने अधिकारों के लिए आंदोलन के दौरान अपनी आहुति दी थी। जिसे कभी भुला नहीं जा सकता है। वही अरगडा दुर्गा मंडप के समीप नौजवान संघर्ष समिति ने भी मजदूर दिवस पर नगर परिषद के सफाई मित्रों, पत्रकारों आदि को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। मौके पर ज्योति मोहन वर्मा, ललन समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...