Saturday, 2 May 2020

भाकपा माले ने पडरिया और बुमरी में मजदूर दिवस मनाया

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
  बुमरी में मजदूर दिवस मनाते भाकपा माले कार्यकर्ता व अन्य
पडरिया में मजदूर दिवस मनाते भाकपा माले कार्यकर्ता व अन्य

भाकपा माले ने ग्राम पडरिया और बुमरी पंचायत भवन के समीप माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया के नेतृत्व में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया। अवसर पर वक्ताओ ने देश में चल रहे कोरोना वायरस की  महामारी को देखते हुए। सरकार से विभिन्न बिंदुओं पर मांग रखा। इसमें मजदूरों को सुरक्षित घर वापसी, सभी मजदूरों को पांच हजार भत्ता दिया जाए, सभी असंगठित निर्माण मनरेगा मजदूरों को 10 हजार गुजारा भत्ता दिया जाए। सरकार के तमाम घोषणा धरातल में नहीं उतर रहा है। इसलिए सरकार तमाम गरीबों को राशन, सुरक्षा की गारंटी करें और मुफ्त इलाज की व्यवस्था करें। मौके पर पडरिया में रामवृक्ष  बेदिया, प्रयाग बेदिया, लाका बेदिया, दुर्गा गोसाई, नीतू देवी, बुमरी में लालचंद बेदिया, जयनंदन गोप, गोपाल बेदिया, करण बेदिया, कालीचरण बेदिया, हरिचंद बेदिया, मधु बेदिया, हरि बेदिया, फूलचंद बेदिया आदि महिलाएं व पुरुष ग्रामीण मजदूर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...