जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
टोंगी में भटकती युवती मोनिका से पूछताछ करते ग्रामीण
टोंगी के ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे पास के मंगरदाह जंगल के समीप एक युवती को भटकते हुए देखा। जिसे देख ग्रामीणों ने इससे पूछताछ की। भटकती युवती ने अपना नाम मोनिका कुमारी पिता रूपन करमाली बोंदा हजारीबाग निवासी बताया। साथ ही कहां कि मैं अपने जीजा होसीर निवासी राजू करमाली के यहां आई हूं, मैं होसीर से 5 बजे सुबह पैदल नयामोड़ मौसी के यहां जाने के लिए निकली थी। इधर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और इनके संबंधियों की खोज फोन लगाकर की। सूचना मिलने के बाद युवती के छोटे जीजा सिरका एमपीआई निवासी पप्पू करमाली इसे अपने साथ ले गए। वही युवती के मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच मची अफरा तफरी शांत हुई। मौके पर ग्रामीण बबलू बेदिया, विक्रम बेदिया, सुनील बेदिया, महेश बेदिया, उमेश बेदिया, सिकंदर मुंडा, शत्रुधन बेदिया समेत कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment