जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
बुमरी में आइसोलेशन वार्ड खोलने की मांग करते ग्रामीण
पंचायत बुमरी भवन के समीप रविवार को दर्जनों ग्रामीणो ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने गांव में बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए आइसोलेशन वार्ड की मांग किया। अवसर पर समाजसेवी करण बेदिया ने बताया कि बुमरी गांव के आस पास से 80 से 85 लोग बाहर के राज्यों में फंसे हुए हैं। जो सरकार के पहल से गांव लौट की प्रक्रिया में हैं। कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए गांव में बाहर से आए लोगों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था जरूरी है। इससे ग्रामीणों में महामारी को लेकर सुरक्षा का पूरा पालन होगा और ग्रामीणों में संतोष रहेगा। ग्रामीणों ने सरकार से गांव के आबादी वाले क्षेत्रों से दूर आइसोलेशन वार्ड बनाने की मांग किया है। मौके पर गोपाल बेदिया, लालचंद बेदिया, कालीचरण बेदिया, करण बेदिया, हरि बेदिया, फूलचंद बेदिया, अजय साव, संजय साव, टेपा मल्हार, अरविन्द साव समेत कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment