रिपोर्ट तपन बनर्जी
कोयलांचल सिरका क्षेत्र में भी लगभग 14 दिनों से लॉकडाउन का व्यापक असर पड़ा। यहां डेली कमाने खाने वाले गरीब परिवारों के बीच निवालों की भी आफत आन पड़ी है। इसी बीच गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र एक सहारा उभर के सामने आ रहा। सिरका शनिचर बाजार के समीप दाल भात केन्द्र पर मंगलवार देर संध्या भोजन वितरण करने के दौरान क्षेत्र के 400 से 500 गरीब परिवारों के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं युवाओं की खासी भीड़ देखी गई। जिसे यहां के समाजसेवी के सहयोग से भोजन वितरण किया जा रहा था। इस संबंध में सिरका वार्ड 17 पार्षद अनु विश्वकर्मा ने बताया कि सिरका में दाल भात केंद्र खोलने से भूख से त्रस्त गरीब परिवार के लोगों का पेट खाली नहीं रह रहा है। इस केंद्र से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भोजन मिल रहा है। इससे गरीबों को राहत मिल रही है। साथ ही लोगों को दूरी बनाकर सुरक्षित ढंग से भोजन लेने का भी लगातार निर्देश दिया जा रहा है। यह भोजन लॉकडाउन तक जरूरत मंद लोगों को मिलता रहेगा।

No comments:
Post a Comment