भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का , मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखा है। इसमें कहां है कि कोविंद 19 कोरोना जांच सेंटर रांची पलामू ,दुमका, सुविधा हेतु धनबाद एवं हजारीबाग में बनाने की मांग की है। पत्र में लिखा है की कोविंद 19 कोरोना वैश्विक महाँमारी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है । इसीलिए जो भी सरकारी योजनाएं जनहित के लिए बनाई जा रही है । उसमें संचालन एवं निगरानी के लिए सभी राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों को मिलाकर राज्य और जिला स्तर व प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक संचालन समिति बनाने की मांग की है। भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने जिक्र किया है कि जो भी सरकारी योजनाएं आपके द्वारा घोषित की जा रही है। वह अभी तक जमीन पर दिखाई नहीं पड़ रहा है । आम जनता की हालात दिनों दिन खराब होती जा रहा है। वैश्विक महामारी से बचाने के लिए लॉकडाउन और भी आगे बढ़ाने की जरूरत है । इस वैश्विक महामारी में के लड़ाई में हमारी पार्टी आपके साथ हर तरह से खड़ी है । मुख्यमंत्री ने कोविंद 19 कोरोना जांच सेंटर झारखंड में 8 जगह बनाने की बातें कही है। जिसमें रांची में दो, जमशेदपुर में दो बाकी बचे चार हजारीबाग ,पलामू , दुमका, सुविधा के लिए धनबाद में बनाने की योजना तैयार करने की जरूरत है। ताकि आम जनता का सुविधा अनुसार जांच हो सके । झारखंड की बनावट के दृष्टिकोण से पलामु से एवं गोंडा से या हजारीबाग से रांची या जमशेदपुर की दूरी काफी है । इन जगहो पर बनने से सरकार एवं जनता के लिए सुविधाजनक होगी। इस विपत्ति में सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को मिलाकर संचालन समिति या निगरानी समिति बनाने की जरूरत है। उक्त समितियां राज्य जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक अगर बनाने में हम सभी मिलकर सफल होते हैं। तो सरकार की जनहित की योजनाएं शत प्रतिशत आम जनता तक पहुंचेगी । हमारी पार्टी हर तरह से आपके साथ खड़ी है । कहां कि इस कोविंद 19 कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को गोल बंद कर महामारी से लड़ने की जरूरत है। राज्य के आम जनता की हालात खासकर रोज कमाने खाने वाले लोगों की स्थिति दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है ।.लेकिन अभी तक 50% भी जनहित की योजनाएं जनता तक नहीं पहुंची है ।इसीलिए आपसे आग्रह है कि सभी राजनीतिक सामाजिक संगठनों को लेकर इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सब को एकजुट करें।

No comments:
Post a Comment