Wednesday, 8 April 2020

सीसीएल सिरका पुराना वर्कशॉप में 40 मजदूरों की कोरोना जांच हुई

                     जिलाः रामगढ़  रिपोर्ट रविकांत
                   
  

सीसीएल सिरका कोलियरी में बुधवार को कोरोना महामारी को लेकर पुराना वर्कशॉप और ओसीपी के 40 मजदूरों की कोरोना जांच स्वास्थ्य कर्मी द्वारा की गई। इस ले मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन अवधि के लगभग 15 दिनों के बाद सीसीएल अस्पताल गिद्दी के स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बुखार नापने वाली आधुनिक यंत्र से बारी -बारी कतारबद्ध खड़े करवा कर हम सभी मजदूरों का जांच किया गया। वही इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन कोरोना महामारी को लेकर वरीय प्रबंधन के निर्देशानुसार अरगडा क्षेत्र के खुली खदानों और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों, मजदूरों की जांच करने का निर्देश दिया है। जिसे लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मजदूरों को विशेष रुप से साफ- सफाई, हाथ धोते रहने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने सबंधी बातें बतलाई जा रही। मौके पर कामगार ज्योति मोहन वर्मा, ललन, साधु, जितेन्द्र, स्वास्थ्य कर्मी केशव राय समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...