Wednesday, 8 April 2020

कंजगी हरिजन टोला में गरीबो के बीच खिचड़ी का हुआ वितरण

                         जिलाः रामगढ़ रिपोर्ट रविकांत 

पंचायत बुमरी के कंजगी हरिजन टोला व आस-पास कोरोना महामारी से उपजे हांलात और लांकडाउन जैसे मसलों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों, जरूरतमंदो के बीच खिचड़ी का वितरण किया। अवसर पर भाजपा मांडू मंडल के नेता आकाश करमाली ने गरीब मजदूरों और असहाय, लाचारों के हालात को देखते हुए, साथ ही देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर लोगों के मदद के रूप में खिचड़ी बांटा। जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरे बुमरी पंचायत और आसपास के क्षेत्र में ऐसे गरीब परिवारों को चिन्हित कर खाना खिलाएंगे। जिससे कि कोई भी गरीब परिवार भूख की समस्या से न जुझे ।  इसके अलावा सभी ने सोशल डिस्टेंस और ग्रामीणों को घर से बाहर इधर-उधर बेवजह नहीं जाने का भी आग्रह किया। मौके पर आकाश करमाली, अक्षय कुमार, लक्ष्मी देवी महेंद्र कुमार, प्रेम करमाली, विजय कुमार, रामदेव करमाली, राजेंद्र करमाली, राजकुमार, भूमि कुमारी, जुली कुमारी समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...