Friday, 10 April 2020

कोरोना से जंग लड़ने की तैयारी में अरगड्डा और हेसला के नप सफाई कर्मी जुटे हुए क्षेत्र में झाड़ू लगाकर व सैनिटाइजेशन कर मुहिम को आगे बढ़ा रहे 

                    जिलाः रामगढ़ रिपोर्ट रविकांत

 कोयलांचल अरगड्डा दुर्गा मंडप के समीप नगर परिषद रामगढ़ के सफाई कर्मी सोनू कुमार शुक्रवार को दोपहर की चिलचिलाती धूप में क्षेत्र में झाड़ू लगाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे अपने क्षेत्र की साफ सफाई कर लोगों को स्वस्थ रखना है और कोरोना जैसी महामारी को रोकना है। वही हेसला के गिद्दी- नईसराय मुख्य सड़क पर वार्ड 11 के नप कर्मीयो ने सड़क, नाली, कुड़े- कचड़ो पर सैनिटाइजर कर कीटाणु, विषाणुओ को रोकने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि कोरोना से क्षेत्र में बदले हालात को लेकर हम सभी पूरी तरह तैयार हैं। अपने कर्तव्य को किसी भी हाल में पूरा करेंगे। साथ ही सुरक्षा और सतर्कता बरतते हुए, अपने काम को बखूबी अंजाम तक पहुंचाएंगे। वहीं इन नप रामगढ़ के सफाई कर्मियों के कार्य को देखते हुए लोग भी उनके प्रति प्रशंसा करते नहीं थक रहे है। सभी लोगों में इनके प्रति सम्मान भी बढ़ता जा रहा है। जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत देने वाला है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...