जिलाः रामगढ़ रविकांत/तपन
गिद्दी थाने में पैसों के साथ बैठा व्यक्ति
थाना गिद्दी क्षेत्र के अरगड्डा जीएम ऑफिस के समीप टोंगी क्लब के पास से शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर गिद्दी पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसे पुलिस द्वारा थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में गिद्दी पुलिस के एएसआई शंभुनाथ राय ने बताया कि हमलोगों को सूचना मिली थी, कि कोई बाहरी व्यक्ति अरगड्डा जीएम ऑफिस कॉलोनी क्षेत्र में घूम रहा है, जो यहां का नहीं रहने वाला है, इस आधार पर व्यक्ति को ट्रेस कर पकड़ा गया। इसके बाद सीसीएल नईसराय कोरोना सेंटर ले जाया गया। जहां सैनिटाइजेशन और जांच करवा व्यक्ति को गिद्दी थाने ले आया गया है। इसकी सूचना पुलिस वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। इसकी जांच की जा रही है। इधर पकड़े गए व्यक्ति सैयद जलालुद्दीन ने बताया कि में हुवाग का रहने वाला हूं और केंलुआपतरा (चैनगढ़ा) से सिरका दामोदर नदी पार करते हुए, चुंबा होकर हुवाग जा रहा था। मैं लोगों से बच्ची की शादी को लेकर मदद मांगने के लिए निकला था। इधर पुलिस के द्वारा इसके पास से 60 हजार नगद रुपए भी बरामद किए गए। जो चौंकाने वाला है। पुलिस इस मामले की जांच गहनता पूर्वक कर रही है, कि व्यक्ति हुवाग का स्थाई निवासी है या कहीं बाहर का रहने वाला है।

No comments:
Post a Comment