Thursday, 9 April 2020

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को दिया मोदी कीट, कोरोना से लड़ने का लिया संकल्प

                   जिलाः रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह

 भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को जिला रामगढ़ के महामंत्री रंजीत पांडे के अगुवाई में मोदी आहार कीट का सूखा खाद्यय सामग्री का वितरण जरुरतमंदो के बीच किया। इस क्रम में रामगढ़ नगर परिषद अंतर्गत ग्राम कानाटांड़, जामुनटांड़, महुआटांड़ आदि क्षेत्रों के अत्यंत गरीब हरिजन, आदिवासी परिवारों के बीच में खाद्यय सामग्री बांटे गए। साथ ही लगभग 500 मास्क भी लोगो को दिये गए। कहा गया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से आज हम सबकी लड़ाई है। इसमें हम सब को एक दूसरे के साथ सहयोग करके ही इस लड़ाई पर विजय पानी होगी। कोरोना हारेगा भारत जीतेगा इस संकल्प के साथ हम सबको कार्य करना है। मौके पर वार्ड 12 पार्षद गोपाल मुंडा , आनंद बेदिया, लक्ष्मण बेदिया , संतराज पासवान, सोनू खान , बसंत पासवान, विकास महली ,टीन सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...