Thursday, 9 April 2020

जय गुरुदेव संस्था के भक्तों ने कोरोना महामारी को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच खाद्यय सामग्री बांटी

                      जिला रामगढ़ रिपोर्ट रविकांत

 जय गुरुदेव संस्था के भक्तों द्वारा गुरुवार कोरोना महामारी और लॉकडाउन से उभरे हांलात को लेकर बुंडू चार नंबर, बुंडू माइंस, कोठार टोला, सुईयांडीह के लगभग 50 जरूरतमंद गरीबों के बीच खाद्यय सामग्री का वितरण किया। इसमें चावल, दाल, नमक आदि शामिल है। इस दौरान जय गुरुदेव के भक्तों ने कहा कि यह महामारी काफी भयावह है। इससे निपटने के लिए सभी सरकार के द्वारा बनाए गए नियम का पालन करें। साथ ही अपने परिवार और आस-पास स्वच्छता का भी ख्याल रखें। इस मुश्किल घड़ी में सभी से जय गुरुदेव के द्वारा बताए गए भक्ति मार्ग का अनुसरण कर परमपिता से प्रार्थना कर इस महामारी को शांत करने का भी सभी लोगों से आग्रह किया गया।  मौके पर मनोज किस्कू, विनोद किस्कू, अजय बेदिया, शत्रुधन बेदिया, बिजेंद्र बेदिया, हरिनंदन, नोबिता करमाली, राज मुर्मू समेत कई लोग दूरी बनाकर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...