जिलाः रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह
जिला रामगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय साहू, रामगढ़ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष समशुद खान, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी समीर खान, साजिद खान, वार्ड अध्यक्ष टिंकू खान, युवा नेता संतोष नायक, वरिष्ठ नेता पप्पू पासवान, विनोद, बब्बन आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल मुंडा उपस्थित हुए। बैठक में सरकार द्वारा शहर के अंदर में विभिन्न स्थानों पर गरम भोजन खिलाने की व्यवस्था पर चर्चा किया गया एवं इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम रामगढ़ से संपर्क स्थापित कर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वचालित भोजन वाहन को भेजने के लिए सूची दे दी गई। आग्रह किया गया है कि कल से स्वचालित भोजन वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्र जैसे सौदागर मोहल्ला, पारे बस्ती, कुंवर टोला, गोलपार्क, पूर्ण मंडप पोचरा, कर्बला चौक, इत्यादि स्थानों पर आरंभ किया जाए। बैठक में माननीय विधायक ममता देवी की प्रयासों की प्रशंसा की गई एवं उनके द्वारा दिए गए निर्देश कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता निर्भीक होकर सड़क पर उतरे, कोई भी गरीब भूखा नहीं रहे। इसका ख्याल रखें। साथ ही लॉक डाउन के नियमों का भी पालन करें की जानकारी सभी को दी गई।

No comments:
Post a Comment