Friday, 10 April 2020

गर्म भोजन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है गर्म भोजन

                      जिला रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह

कोरोना संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन किया गया है।  इस मुश्किल घड़ी में जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे दिहाड़ी मजदूर, आर्थिक रूप से कमजोर/ वंचित तथा असहाय लोगों को लॉक डाउन की अवधि के दौरान गर्म भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गर्म भोजन आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में कुल 160 केंद्रों के माध्यम से लोगों को लॉक डाउन के दौरान भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...