Friday, 10 April 2020

मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से जिले के सुदूर गांव में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन शुक्रवार को जिले के 3259 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से मिला भोजन

                   जिला रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह

 कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस अवधि के दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाल ही में राज्य स्तर पर शुरू हुए मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ जिले में भी मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत की गई है। जिले में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन पूर्ण रूप से जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य मे जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सभी तरह की संभव मदद दी जा रही है। पूरे जिले के लगभग 118 पंचायतों में 122 मुख्यमंत्री दीदी किचन का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से शुक्रवार को 3259 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। गौरतलब हो कि जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में कुल 160 केंद्रों के माध्यम से जिले के सुदूर गांवों में रह रहे हर जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्ति तक भोजन पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...