Friday, 10 April 2020

हॉकरो के बीच आजसू छात्र संघ ने मास्क और साबुन वितरण किया

                    जिलाः रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह

रामगढ़ स्थित शतकोडी कॉम्पलेक्स के समी महामारी कोरोना से बचाव को लेकर समाजसेवी सुनीता चौधरी द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप आजसू छात्र संघ के विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो द्वारा 135 हॉकरो के बीच मास्क व साबुन सैनिटाइजर का वितरण किया गया।इस अवसर पर राजेश कुमार महतो ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को कोरोना मुक्त रखने को लेकर समाजसेवी  सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में मास्क और साबुन का वितरण किया जा रहा है स्वस्थ रामगढ़ समृद्ध रामगढ़ के उनके सपने को साकार करनें को लेकर  हम आजसू छात्र संघ हॉकर भाइयों को मास्क और साबुन वितरण कर रहे हैं।हॉकर सही मायने में कर्मवीर हैं।महामारी की परवाह न करते हुए अहले सुबह हम तक अखबार पहुंचाते हैं इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों व संस्थाओं द्वारा जरुरतमन्द लोगो के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया।विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने उपस्थित लोगों की उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की इस अवसर पर मुख्य रूप से विभावि सचिव अमित दस,उपाध्यक्ष मनोज कुमार,खेमलाल महतो,आसुतोष चटर्जी एवं सामाजिक संगठन व संस्थान कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...