रिपोर्ट रविकांत
सिरका। हेसला मुख्य सड़क से लगे बेदिया टोला के ग्रामीणों ने भी लॉकडाउन का समर्थन करते हुए शनिवार सुबह से बाहरी लोगों के लिए गांव का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के आवाहन और कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। हम सभी सावधानी बरतते हुए अपने घरो से बाहर नहीं निकल रहे हैं, केवल जरूरी काम के लिए कहीं जा रहे है। मौके पर प्रभात, गंगा, रोशन,नरेश समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment