सिरका। कोयलांचल अरगडा- सिरका, जीएम ऑफिस समेत आस-पास के क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन करने में लगे हैं। जबकि दूसरी ओर जैसे-जैसे लॉकडाउन की अवधि समाप्त होती जा रही है। यहां के राशन दुकानदार सब्जी दुकानदार और अन्य आवश्यक सामानों के दुकान वाले बिना किसी डर के गरीब लोगो के मजबूरी का फायदा सामानों के मूल्यों में 10 से 30 प्रतिशत वृद्धि कर लगातार उठा रहे हैं।
लोग बताते हैं कि प्रशासन के द्वारा अरगड्डा दुकानों का बीते 29 मार्च को निरीक्षण हुआ था। इस दौरान रामगढ़ बीडीओ के नेतृत्व में साफ साफ निर्देश दिया गया था कि कोई भी दुकानदार कालाबाजारी करने की कोशिश नहीं करेगा और ना ही राशन, सब्जी, जरूरी सामानों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि करेगा। इसे लेकर रामगढ़ पुलिस ने भी 28 मार्च को अरगडा में सब्जी वृद्धि मूल्यों के संबंध में जांच पड़ताल भी की थी। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन के निर्देश का पालन यहां के कुछ दुकानदार अपना रसूख दिखाकर नहीं कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा था कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सामान लेने संबंधी मूल्यों की सूची चिपका कर रखेंगे। साथ ही दुकानों के सामने निर्धारित दूरी वाले घेरा लगाएंगे। लेकिन इन सबको दरकिनार कर दुकानदार लूटने में लगे हुए हैं। साथ ही कोरोना महामारी जो कि मानव जाति के लिए एक विनाशकारी अभिशाप है। अपने दुकानों के समाज भीड़-भाड़ लगाकर एक दूसरे लोगों को संक्रमित होने का दावत भी दे रहे हैं।


बहुत बढ़िया
ReplyDelete