रिपोर्ट रविकांत
सिरका। कंजगी के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को लॉकडाउन का पालन करने के लिए ठोस कदम उठाते हुए आखरा और करमाली टोला के मध्य मुख्य सड़क को बांस, बल्ली लगाकर बंद कर दिया। इसे ले ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना वायरस जैसे भयंकर महामारी बीमारी हमारे गांव में बाहर से नाम पहुंचे, जिसके लिए रास्ते से बाहरी लोगों का आवागमन पर रोक लगाया गया है। इसके अलावे सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज रविवार रात्रि 9 बजे 9 मिनट दिए अपने-अपने घरों के बल्ब लाइट बूझाकर मोमबत्ती, टॉर्च, मोबाईल, दियो की रोशनी करने का भी संकल्प लिया। मौके पर समाजसेवी आकाश करमाली, कर्मदेव करमाली, चुनचुन बेदिया, गणेश पाइक, अक्षय कुमार, सुभाष नायक, राजकुमार करमाली, भियानू बेदिया, महेंद्र कुमार, कुलदीप बेदिया, रामदेव करमाली, अनुराग, जितेन्द्र बेदिया, राजेंद्र करमाली रामवचन, विकास बेदिया, सदानंद बेदिया, प्रेम, जुगल, कीटा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment