जिला: रामगढ़
रिपोर्ट:- रविकांत
कोयलांचल अरगडा- सिरका, जीएम ऑफिस, गांव टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवां, फुलसराय, कहुआबेड़ा समेत पूरे रामगढ़ जिले में कोरोना महामारी के साथ लड़ाई में लोग लांकडाउन का पालन कर रहे है। रविवार रात 9 बजे पीएम नरेंद्र मोदी के आहवान पर अपने घरों के समक्ष दिया, मोबाइल मोमबत्ती लाइट जलाकर अखंडता का परिचय दिया। लाईटो की रौशनी के बीच कोरोना हराने के लिए सभी ने संकल्पित होकर शपथ ली। सभी ने ऊपर वाले से इस महामारी से लड़ने के लिए भी प्रार्थना की और मानव जाति को सुरक्षित रखने के लिए कामना की।


No comments:
Post a Comment