Sunday, 5 April 2020

अरगड्डा में गरीबों के लिए दाल भात केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

                              जिलाः रामगढ
                              रिपोर्ट रविकांत


 कोयलांचल अरगड्डा इंदिरा चौक के समीप रविवार दोपहर विधायक रामगढ़ ममता देवी द्वारा मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसके बाद विधायक ममता देवी ने गरीबों को खाना भी खिलाया और रसोइयों का जायजा लिया। अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से उभरे देश में इस विपत्ति से लड़ने के लिए गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए दाल भात की सुविधा आरंभ हुई है। उन्होंने सभी से स्वास्थ सुरक्षा को लेकर खुद साफ रहने और आस-पास साफ सफाई रखने की अपील भी की। वहीं सिरका बाजारटांड़ में दूसरा दाल भात केन्द्र खोला गया है। मौके पर जय मां दुर्गा महिला समिति के अध्यक्ष उर्मिला देवी, डोली, अनिता, प्रमीला, कविता, रीना, सावित्री देवी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र सिंह , कांग्रेस वरीय नेता राजू पटेल , कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंह , आनन्द गोस्वामी , रवि, विकास, संतोष कुमार, सिरका मेंं वार्ड पार्षद 17 अनु विश्वकर्मा, प्रिया देवी, समशुद खान, गणेश पासवान, सुधीर मंगलेश, मुकेश यादव, कमलेश कुमार, रवि पटेल शमशाद खान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...