Monday, 6 April 2020

हेसला में नगर परिषद ने सैनिटाइजर कार्य बड़े पैमाने पर किया आरंभ 

                         जिलाः रामगढ़
                        रिपोर्ट:- रविकांत

झारखंड में जैसे-जैसे कोरोना महामारी पांव पसार रहा है। वैसे- वैसे रामगढ़ नगर परिषद बड़े पैमाने पर अपना काम आरंभ कर दिया है। सोमवार को नगर परिषद रामगढ़ के टैंकर नंबर 3 के द्वारा हेसला मुख्य सड़क नईसराय- गिद्दी और आस-पास के क्षेत्रों को सैनिटाइजर स्प्रे छिड़काव कर स्वच्छ बनाने की मुहिम को शुरु कर दिया। इस दौरान नप कर्मियों ने लोगों से भी लांकडाउन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम आपकी सेवा में लगे हुए हैं, आप घर से बाहर ना निकले। क्षेत्र के वातावरण में फैले जिवाणु, विषाणु को भगाने के लिए हम सभी नप कर्मी पूरी तरह से तैयार है। आप हम सभी का साथ दें।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...