Saturday, 11 April 2020

सिरका शनिचर बाजार में घेरा लगाने के बावजूद रहा भीड़ भाड़ लोग सोशल डिस्टेंस का नहीं कर रहे पालन

              जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
       सिरका शनिचर बाजार में लगा भीड़-भाड़ का दृश्य 

कोरोना राज्य सहित देश में अपने पांव पसारता जा रहा है। इसके बावजूद आम लोगों को सोशल डिस्टेंस का ख्याल बिल्कुल नहीं है। शनिवार को सिरका शनिचर बाजार में इसी प्रकार का नजारा नजर आया। यहां पूर्व में ही समाजसेवियों के द्वारा सोशल डिस्टेंस को लेकर बाजार हाट में लगने वाले दुकानों के सामने बना दिया गया था। लेकिन सोशल डिस्टेंस के बने घेरे से आवश्यकतानुसार अधिक लोगों की भीड़ बाजार करने में इधर इधर चलने लगी। जिससे लोगों के बीच दूरी की सीमा समाप्त हो गई और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हुआ। बतलादे की यहां के जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के द्वारा लगातार लोगों को आवश्यक सामान खरीदने हेतु घर से बाहर निकलने पर दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने का भी संदेश लगातार दिया जा रहा है। लेकिन लोग जानने के बाद भी अंजान बने बैठे हैं। जो खतरे को आमंत्रित कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...