जिला रामगढ़ रिपोर्ट रविकांत
कंजगी में जरूरतमंदों को मोदी कीट देते भाजपा कार्यकर्तागण
कंजगी में जरूरतमंदों को मोदी कीट देते भाजपा कार्यकर्तागण
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को पंचायत बुमरी के कंजगी में दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच मोदी आहार कीट का वितरण किया। इसमें चावल, दाल, आटा, नमक, साबुन आदि शामिल थे। अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से कोरोना महामारी की संकट की घड़ी में सरकार का साथ देकर और कोरोना महामारी से बचाव के लिए सुरक्षित सर्तकता बरतने की भी अपील की। मौके पर भाजपा हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, रविंद्र शर्मा, प्रोफेसर संजय सिंह, प्रोफेसर आलोक सिंह, डेगन बेदिया, राजेंद्र कुशवाहा, आकाश करमाली, अनिल सोनी, अक्षय कुमार सिद्धेश्वर गोप समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment