जिला रामगढ़ रिपोर्ट:- रविकांत
कोयलांचल अरगडा- सिरका में शनिवार को खबरों के प्रकाशन के बाद से ही कोयला श्रमिकों, कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। सिरका कोलियरी के वर्कशॉप, पुराना कर्मशाला, सिरका कार्यालय के कामगार दिनों भर सीसीएल प्रबंधन के द्वारा बरकासयाल क्षेत्र के दो अधिकारियों के निलंबन पर मंथन करते देखे गए। सभी कर्मी आश्चर्य चंकित सोच में पड़े थे कि सीसीएल कोयला गुणवत्ता को लेकर भी ऐसी कार्रवाई कर सकता है। जबकि हमारे सिरका क्षेत्र में कोयले की गुणवत्ता बहुत अच्छी है, लेकिन अभी तक सीसीएल प्रबंधन के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं दिखती है, चुंकी एक वर्ष से यहां कोयला का उत्पादन सीटीओ नहीं मिलने के कारण पूरी तरह बंद है। जो भी एक सवाल है। जिसका सभी कामगारों को बड़े समय से सकारात्मक पहल होने का इंतजार है।
No comments:
Post a Comment